परिवहन निगम में मिलेगी मृतक आश्रितों को नौकरी, भर्ती पर लगी रोक हटाने की कैबिनेट ने दी मंजूरी, 1165 को मिलेगा लाभ
लखनऊ। परिवहन निगम में 1165 मृतक आश्रितों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। निगम के इस प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई है।
सार्वजनिक उद्यम विभाग ने 11 जुलाई 2003 को उपक्रमों एवं निगमों में मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। कर्मचारी संगठन इसका लगातार विरोध कर रहे थे। हालांकि 2016 में कुछ नियुक्तियां हुई थी लेकिन फिर बंद हो गईं।
इसे देखते हुए परिवहन निगम ने सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों में मृतक आश्रित के सेवायोजन पर लगे प्रतिबंध को शिथिल करने और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में मृतक आश्रितों की नियुक्ति की अनुमति मांगी। बृहस्पतिवार को इसे मंजूरी दे दी गई है। अब निगम में 1165 मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल सकेगी।