छुट्टी से लेकर ACR तक 01 अप्रैल से मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन देना अनिवार्य
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मियों के लिए 1 अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर मुख्य सचिव ही एपीआर ने जारी (वार्षिक संपत्ति विवरण) और किया आदेश एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) ऑनलाइन भरना और छुट्टी के लिए आवेदन करना अनिवार्य कर दिया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि 17 जनवरी को शासनादेश जारी करते हुए इसे अनिवार्य किया गया था। इसके बाद भी देखने में आया है कि इसका पालन अनिवार्य रूप से नहीं किया जा रहा है। इसीलिए 1 अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक भरना, छुट्टी, वार्षिक संपत्ति विवरण (एपीआर), वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर), वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर), वेतन आहरण, कार्यमुक्ति व कार्यग्रहण करने का काम अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किया जाएगा। मेरिट बेस्ड ऑनलाइन स्थानांतरण के संबंध में यथा समय स्थानांतरण नीति के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।