यूपी में प्रत्येक जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अभिसूचना इकाई और टैप टीम होगी क्रियाशील, 43 जनपदों में उक्त हेतु नियुक्ति आदेश जारी
मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ०प्र० के कार्यों के सम्बन्ध में दिनांक 10.04.2023 को सम्पन्न समीक्षा बैठक में निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अभिसूचना इकाई को कियाशील किया जाय।
जनपदों में टैप टीम तैयार कर भेजी जाय, जो सादे वस्त्रों में विभिन्न कार्यालयों में जाकर गोपनीय अभिसूचना संकलित करेंगे और तद्नुसार टैप की कार्यवाही करायें।
उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन में अभिसूचना इकाई (Inteligence Unit) को सक्रिय करने हेतु कुल-43 जनपदों में कक्ष आवंटित किया गया है। शेष जनपदों में कक्ष आवंटित होने पर अलग से नियुक्ति आदेश निर्गत किये जायेंगे।